CricBat गली क्रिकेट कैसे खेलें
बचपन वाली गली, ईंटों के स्टंप, स्कूटर के पास खड़ा फील्डर और गली के आख़िर में चाय की टपरी. CricBat का गली क्रिकेट उसी मज़े को आपके फ़ोन और कंप्यूटर पर ले आता है. कोई डाउनलोड नहीं, कोई साइन-अप नहीं, बस पेज खोलो और बैटिंग शुरू.
गेंद जब बल्ले के पास पहुँचे तब स्क्रीन पर टैप करो. नीचे की तरफ़ टैप करोगे तो शॉट ज़मीन पर जाएगा, ऊपर टैप करोगे तो हवा में. बाएँ या दाएँ टैप करके दिशा चुनो. टाइमिंग जितनी सटीक, शॉट उतना ताकतवर. कंप्यूटर पर स्पेस बार से ज़मीनी शॉट और ऊपर वाले ऐरो से हवाई शॉट खेल सकते हो.
गली के नियम
- चाय की टपरी के ऊपर से गेंद गई तो छक्का.
- गेंद किसी के घर या बालकनी में गई तो आउट.
- दीवार से टकराकर हवा में ही कैच हुआ तो वन टिप वन हैंड, आउट.
- कीपर के पीछे गई गेंद पर सिर्फ़ एक रन.
- गली में LBW नहीं होता.
डेली चेज़ क्या है?
हर दिन एक नया चेज़. ज़्यादातर दिनों में यह किसी असली मैच के आख़िरी ओवरों से लिया जाता है, जैसे “भारत को 18 गेंदों में 38 रन चाहिए”. चेज़ पूरा करो, लीडरबोर्ड पर नाम डालो और अपना स्कोर कार्ड WhatsApp या सोशल मीडिया पर शेयर करो. सुपर ओवर सीढ़ी में हर लेवल पर टारगेट बढ़ता जाता है, और नेट प्रैक्टिस में बिना दबाव के टाइमिंग सुधारो.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या यह गेम मुफ़्त है?
हाँ, पूरी तरह मुफ़्त है और ब्राउज़र में चलता है.
क्या मोबाइल पर खेल सकते हैं?
हाँ, गेम मोबाइल के लिए ही बना है. टैप करके खेलो.
डेली चेज़ कब बदलता है?
हर दिन आधी रात (भारतीय समय) के बाद नया चेज़ आ जाता है.